सत्यापन में मृत बुज़ुर्ग को डीएम ने पुनः दिलाई पेंशन

डीएम के जनता दर्शन में सत्यनरायन को मिला न्याय

बुज़ुर्ग के प्रार्थना-पत्र का मिनटों में हुआ निस्तारण पेंशन के साथ बुज़ुर्ग को मिली कम्बल व अंगवस्त्र की सौगात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) । तहसील व ब्लाक महसी अन्तर्गत ग्राम नकवा निवासी सत्यनरायन पुत्र श्रीपाल ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में प्रस्तुत होकर बताया कि प्रार्थी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभार्थी था परन्तु सत्यापन में मुझ जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाये जाने से पेंशन का लाभ मिलना बन्द हो गया है। फरियादी ने डीएम से निवेदन किया कि मुझ अत्यन्त निर्धन व असहाय व्यक्ति को पेंशन का लाभ दिलाने की कृपा करें। फरियादी सत्यनरायन के आवेदन प़त्र का जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब कर अविलम्ब निर्धन बुज़ुर्ग की पेंशन स्वीकृत करायी तथा कम्बल व अंगवस्त्र की सौगात भेंट की। हाकिम की दरियादिली से खुश होकर गरीब बुज़ुर्ग ढ़ेरों दुआएं देता हुआ चैम्बर से विदा हो गया। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर को यह भी निर्देश दिया कि सत्यापन की जांच कर दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाय।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आज का पंचांग : तिथि-नक्षत्र देखकर ही करें शुभ कार्य

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार | तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की…

1 hour ago

आज का अंक ज्योतिष: कौन-सा मूलांक रहेगा सबसे भाग्यशाली

🔮 आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 1 से 9 का विस्तृत भविष्यफल, जानें आज का…

1 hour ago

बेलसरा गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…

3 hours ago

देवरिया में धारा 163 लागू: दो माह तक निषेधाज्ञा, कानून-व्यवस्था सख्त

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…

3 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला, बच्चों और युवाओं को साइबर सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…

4 hours ago