Categories: Uncategorized

अपने से कम को देकर उसका जीवन श्रेष्ठ बनाने का पर्व है दीपावली – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने देशवासियों को दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने देशवासियों के नाम जारी शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सुख समृद्धि, उत्साह, खुशहाली और हर्षोल्लास का पर्व है। यह पर्व हमें जाति मुक्त समरस समाज का निर्माण और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश देता है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि भारत विभिन्न जातियों, पंथों और भाषाई विविधता वाला देश है ।दीपावली का पर्व सभी को एकता के सूत्र में बांधकर सामूहिक रूप से अपने परिवार, समाज और देश को खुशहाली और प्रगति से जोड़ने का संदेश देता है। इस संदेश को अंगीकार करना समस्त देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने दीपावली पर्व को एक लाइन में परिभाषित करते हुए कहा कि ” अपने से कम को देकर उसके जीवन को श्रेष्ठ बनाने का पर्व है दीपावली “
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा राक्षस राज रावण का अंत करने के बाद 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने खुश होकर दीपावली का पर्व मनाने का आरंभ किया था। मानव जीवन के अंधकार को दूर कर मानव जीवन को आनंद और प्रकाश से परिपूर्ण बनाने के उत्सव का नाम है दीपावली। दीपावली पर्व पर ही जैन पंथ के संस्थापक भगवान महावीर और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद का महापरिनिर्वाण दिवस भी मनाया जाता है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि सनातन समाज को शस्त्र और शास्त्र से सज्जित करने का अभियान दीपावली के दिन से हिन्दू महासभा आरंभ कर रही है। वीर सावरकर के ” राजनीति का हिंदूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण ” के सिद्धांत से प्रेरित होकर हिंदुओं को शस्त्र और शास्त्र से जोड़कर हिन्दू समाज के सशक्तिकरण और रामराज्य की स्थापना हेतु शस्त्र और शास्त्र वितरण का आरंभ हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आरंभ होने जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

28 minutes ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

54 minutes ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

58 minutes ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

1 hour ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

2 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

23 hours ago