20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली, शाम 7:08 से 8:18 बजे तक रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाता है।
जयराम ब्रह्मस्थान मंगराइच के आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त प्रदोष काल (शाम 5:46 से रात 8:18 तक) और वृषभ लग्न (शाम 7:08 से रात 9:03 तक) के संयोग में बन रहा है, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
आचार्य शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर गृहस्थ लोग प्रदोष काल में भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा अर्चना करते हैं। व्यापारी वर्ग इस दिन नया खाता-बही आरंभ करते हैं।
यह रात्रि सिद्धि प्राप्ति की रात्रि मानी जाती है, इसलिए इस रात जागरण करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि धन प्राप्ति के साथ बुद्धि का संतुलन बना रहे, इसलिए लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा अनिवार्य है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…
इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…