एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों के जरिए प्रस्तुत की रामचरितमानस की लीला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में शनिवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर छात्र रामचरितमानस के विभिन्न पात्रों की रूप सज्जा में नजर आए। इस दौरान छात्र राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता, वीरवर हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, नल, नील, वशिष्ठ, विश्वामित्र, रावण, मेघनाथ, कुंभकरण, विभीषण, कैकेयी, सुमित्रा, कौशल्या सहित अन्य किरदारों के रूप में नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सम्पूर्ण रामायण प्रस्तुत किया गया। रामलीला ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। सीता की करुण पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई तो वहीं राम द्वारा रावण वध किए जाने पर लोग भगवान श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इसके बाद लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटने पर छात्र बने नगर वासियों ने पूरे स्कूल में दिए जलाए। प्रधानाचार्य वीसी चॉको व प्रशासनिक अधिकारी अफरोज खान द्वारा भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, प्रशासनिक अधिकारी अफरोज खान, कोऑर्डिनेटर अजय रावत, अर्चना पाठक व सीबी मिश्रा ने सभी छात्रों, अभिभावकों व कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्तिकेय, रुद्र, आरव, आदर्श, कृष्णा, प्रांजल पांडेय, सुशांत, अस्मिता, अवनीश्री, समृद्धि, नैंसी, दुर्गेश, आरोही, राजत्व, आराध्या मिश्रा, मांडवी, ट्विंकल, ऋतिका, प्रांजना, शिक्षा, नैंसी, भूमि, रम्या, अनामिका, आस्था आदि ने रामायण के विभिन्न किरदार निभाए। धनतेरस पर छात्रों ने बनाई रंगोली धनत्रयोदशी पर विद्यालय में अन्तरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग थीम पर छात्रों ने रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। हर सदन से कुल 12 छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए सुंदर रंगोली बनाकर खूब वाहवाही बटोरी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago