बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पेंशन बढ़ोतरी एवं प्रधानमंत्री आवास, रोजगार, अंत्योदय कार्ड योजना, आरक्षण, आदि अन्य मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी विपिन बरहज को ज्ञापन सौपा। इस दौरान
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों का पेंशन एक वर्ष से उनके खाते में नहीआया,शिकायत करने पर बताया जाता हैं कि आपका केवाईसी हो गया हैं, एक सप्ताह के अन्दर पेंशन आ जायेगा , लेकिन आज तक नही आया। सरकार के द्वारा चुनाव के समय हम दिव्यांग जनों के पेंशन में बढ़ोतरी की बाते कही गयी थी, लेकिन अभी भी हम लोगो 1000 रुपये पेंशन ही दी जाती हैं। जबकि हरियाणा व दिल्ली की सरकारे दिव्यांग जनो को जीवकोपार्जन के लिये तीन- तीन हजार रुपया देती हैं।
अतः हम दिव्यांग जनों का पेंशन एक हजार से बढाकर 5 हजार किया जाय औऱ प्रधानमंत्री आवास एवं रोजगार से जोड़ा जाय, तथा अंत्योदय योजना का लाभ दिया जाय।इस अवसर पर अजय कुमार, राजू विश्वकर्मा, अमित कुमार, सुरेश ,विश्वजीत, उपेंद्र शर्मा, सहित आदि विकलांगजन मौजूद रहे।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…