बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
1 फरवरी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने इस बजट को चुनावी पिटारा बताया, किसान, मजदूर, मजलूम महिलाएं, आदिवासी गरीब के लिए यह खतरनाक बजट है। इसमें सभी के लिए छला गया है किसानों के लिए कुछ भी नहीं मिला, बेरोजगार छात्र किसान को खाली पिटारा दिखाया गया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिस तरह बगैर ब्याज की उद्योगपतियों के लिए बजट में व्यवस्था दिखाई गई है उसी तर्ज पर किसानों को भी बगैर ब्याज का कर्ज की व्यवस्था की जाए तथा सभी तरीके का कर्ज को माफ किया जाए, किसानों के लिए खाद बिजली कीटनाशक दवाई पर भारी सब्सिडी की व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों के लिए जो सुनने में आया था किसान सम्मान निधि में पैसे बढ़ाए जाएंगे। किसानों के लिए हाथ में खाली झुनझुना थमा दिया गया, हमें किसानों के लिए इस सरकार को सबक सिखाने के लिए एक जुट हो कर संघर्ष करने की जरूरत है। आज बजट को देखकर काफी नाराज दिखे मंडल प्रवक्ता।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…