विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में विकास कार्यों,कानून व्यवस्था,राजस्व वसूली की मंडलीय समीक्षा बैठक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की सभी योजनाओं में अच्छा करते हुए सीएम डैश बोर्ड अच्छी रैंकिंग प्राप्त करें।

उन्होंने कहा की मंडल के सभी जिलों में मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाए। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा लोकल उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए।
मंडल में पीएम आवास योजना एवं सीएम आवास योजना में प्रगति का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की नई सड़को में निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण कर लिए जाए।
सड़को पर छुट्टा जानवर/गोवंश ना दिखे, निराश्रित गोवंश स्थलों पर क्षमता के अनुसार गोवंश संरक्षित किया जाए।

कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों समीक्षा के दौरान उन्होंने गैंगस्टर, भूमाफिया, को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन माफियाओं को चिन्हित किया जाए तथा तथा कड़ी कार्रवाई की जाए। महिला अपराधों में त्वरित कारवाही सुनिश्चित की जाए। आगामी लोकसभा के दृष्टिगत अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में विवेचनाएं लंबित न रहे।

कर करेतर की समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी ले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की तीन व पांच वर्ष से अधिक के लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया

इस अवसर पर डीआईजी देवीपाटन मंडल अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बलरामपुर अरविंद सिंह, जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा,जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी,जिलाधिकारी श्रावस्ती कृतिका शर्मा, सभी जिला के पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी,विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 minutes ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

18 minutes ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

28 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

34 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago