गोड़धोईया नाले के एसटीपी व पम्पिंग स्टेशन का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

जनवरी 2026 तक एसटीपी हर हाल में पूरा करने के निर्देश

खजांची ओवरब्रिज दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने जल निगम के अधीक्षण अभियन्ता रतनसेन सिंह एवं अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार के साथ गोड़धोईया नाले के जल को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन 38 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा नाले में गिरने वाले सीवर को प्लांट तक पहुंचाने हेतु बन रहे 61 एमएलडी क्षमता के पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर 150 से अधिक मजदूर एवं तकनीशियन कार्यरत मिले। अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार ने बताया कि गोड़धोईया नाले के विभिन्न चैनेज पर लगभग 300 मजदूर एवं 93 पोकलेन, हाइड्रा व क्रेन मशीनों के माध्यम से दिन-रात कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही 250 डिवाटरिंग बोर का कार्य भी प्रगति पर है।
मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जनवरी 2026 तक एसटीपी का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। नाला क्षेत्र में स्थित 40 ऐसे मकान, जिनके स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है, उनके निवासियों से अपील की गई कि वे शीघ्र अपने मकान हटाएं, जिससे नाला निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। जिन मकानों में नाला निर्माण के दौरान दरारें आ गई हैं, उन्हें अनुग्रह धनराशि दी जा चुकी है और ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
इसके उपरांत मण्डलायुक्त ने जल निगम एवं सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ खजांची ओवरब्रिज तथा उसके बगल में बन रहे नाले का भी निरीक्षण किया। यहां कुल 390 मीटर नाला निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें से 215 मीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे ओवरब्रिज के पूरब साइड उतरने का मार्ग लगभग साफ हो गया है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया गया कि चार विद्युत पोल एवं एक ट्रांसफार्मर हटाया जाना शेष है। इस पर मण्डलायुक्त ने अधिशासी अभियन्ता, खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सेतु निगम के अधिकारियों को दिसंबर माह के अंत तक खजांची ओवरब्रिज का कार्य पूरी तरह पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

34 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

52 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

1 hour ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

13 hours ago