सैनिक स्कूल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य अक्टूबर तक होगा पूर्ण- पीडब्ल्यूडी अधिकारी

अगले सत्र से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई हो जाएगी प्रारंभ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
फर्टिलाइजर में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने औचक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने का मंडलायुक्त को आश्वासन दिया, जिससे अगले सत्र से कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों का बराबर औचक निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को समय वध तरीके से गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य करने का निर्देश देते आ रहे हैं जिससे मंडल के चौमुखी विकास को गति दिया जा सके। फर्टिलाइजर परिसर में बन रहे सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। हॉस्टल की रंगाई-पुताई समेत अंतिम चरण के अन्य काम चल रहे हैं फर्टिलाइजर परिसर में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बन रहे सैनिक स्कूल का शिलान्यास वर्ष 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसके लिए कुल 153.66 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। 50 एकड़ में बन रहे सैनिक स्कूल में हॉस्टल, ऑडिटोरियम, एकेडमिक ब्लॉक, एक्टिविटी रूम, हेल्थ सेंटर, क्लास रूम, स्टोर, प्रिंसिपल रूम समेत अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। हॉस्टल की रंगाई-पुताई हो रही है। मेन गेट सहित अन्य निर्माण कार्य भी जारी हैं। हालांकि बारिश होने से काम प्रभावित भी हो रहा है।
स्कूल में बनाए जाने वाले ब्लाॅक और अन्य स्थान सेना के शूरवीरों के नाम से होंगे।इसके सभी भवन सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ेंगे।स्कूल में बहुद्देशीय हाॅल, मार्च पास्ट और झंडारोहण के लिए अलग-अलग ट्रैक बन रहे हैं।इसमें घुड़सवारी प्रशिक्षण, शूटिंग रेंज, तैराकी, बैडमिंटन हाॅल के अलावा अन्य खेलकूद के संसाधन मुहैया होंगे। रंगाई-पुताई सहित अन्य काम चल रहे हैं। अक्तूबर माह तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जैसा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को आश्वासन दिया है निरीक्षण के दौरान डीआईओएस सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago