प्रोजेक्ट के लिए भूमि से पेड़ काटने व विवाद समाप्त ना कराने पर मण्डलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित भूमि पर समय से पेड़ ना कटवाने तथा भूमि विवाद समाप्त ना कराने पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने असंतोष व्यक्त किया है। सभागार में आयोजित मिशन की समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि बस्ती में 15 तथा संतकबीर नगर में दो स्थानों पर पेड़ कटान के मामले लम्बित है। इसी प्रकार बस्ती में 47, सिद्धार्थनगर में 14 तथा संतकबीर नगर के 67 भूमि संबंधी मामलें लम्बित है। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे मटीरियल तथा मशीने मौके पर पहुॅचवायें और कार्य शुरू कराये। यदि कोई विवाद सामने आता है, तो स्थानीय प्रशासन उसका निस्तारण करायेंगा। उन्होने कहा कि जलभराव की समस्या है, वहॉ पर पम्प लगाकर पानी निकासी करायें।उन्होने कहा कि 4 अक्टूॅबर को बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि, प्रोजेक्टवार नोडल अधिकारी नामित करें। मण्डलायुक्त ने तत्काल इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होने पाया कि संतकबीर नगर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। उन्होने अधिशासी अभियन्ता को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। समीक्षा में विद्युत संबंधी दो मामले आने पर उन्होने निर्देश दिया कि पोल शिफ्टिंग का पैसा जमा कराकर प्रकरण समाप्त कराये।उल्लेखनीय है कि मण्डल में कुल 5832 राजस्व गॉव में से 2081 का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृत हो गया है तथा 1816 परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हो गया है। 216 परियोजनाओं का कार्य अनारम्भ है। मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया है कि अनारम्भ परियोजनाओं को माह में अन्त तक कार्य कराना सुनिश्चित करें।समीक्षा में उन्होने पाया कि 1835 ट्यूबेल का कार्य पूर्ण हो गया है, 19613 किमी. पाईप लाईन की सामग्री उपलब्ध कराते हुए 10196 किमी. पाईप लाईन बिछायी गयी है। 829 पम्पहाउस का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। 1371 ओवरहेड टैंक का कार्य प्रारम्भ है। 794558 घरों के लक्ष्य के सापेक्ष 403142 घरों का कनेक्शन कराया जा चुका है। उन्होने निर्देश दिया है कि पाईप लाइन डालने के लिए खोदी गयी जमीन की तत्काल मरम्मत करा दे ताकि आवागमन में असुविधा ना हों।बैठक का संचालन जेडीसी पद्मकान्त शुक्ला ने किया। इसमें अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एडीएम संतकबीर नगर जयप्रकाश, सिद्धार्थनगर से एसडीएम कुणाल, अधीक्षण अभियन्ता जलनिगम सौरभ सुमन, अधिशासी अभियन्ता जनार्दन सिंह, मदनराम पाल, अनिल कुमार राव, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्कर सिंह, जीएम संत कबीर नगर विकास शुक्ला, अनिल कुमार, कमलेश, रामभवन तथा मेघा वीएसए, एससीएन कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago