Categories: Uncategorized

जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी०एम० विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
उपायुक्त उद्योग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रबन्धक एस०बी०आई०, लीड बैंक एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम०ओ०यू० एवं जी०बी०सी० हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमी मित्रों को निर्देशित किया कि समस्त प्राप्त एम०ओ०यू० के अन्तर्गत जो धरातल पर उतरने वाले हैं, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शीघ्र उत्पादन प्रारम्भ कराएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

9 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago