डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के दृष्टिगत सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पौधों को रोपित किये जाने हेतु स्थलों का चयन करते हुए गढ्ढों की खुदाई का कार्य अबिलम्ब कर लिये जाने एवं तद्नुसार वन विभाग से पौधे की उठान सुनिश्चित करने तथा लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनपद में 2023-24 वृक्षारोपण हेतु कुल 2918040 पौधो को रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जिसमें लगभग 1232700 पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने का लक्ष्य है एवं शेष पौधो को विभिन्न विभागों द्वारा जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागो को वृक्षारोपण का 1685340 का लक्ष्य दिया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में वृक्षारोपण कार्य करने हेतु अधिकारीगण कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए समस्त तैयारियों को पूर्ण कर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिक्तिसाधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के0 पाण्डेय, सीएमएस महेश प्रसाद, पीडी संजय नायक, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रविन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप लालचन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी पी0के0 यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मिश्र, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल संदीप कुमार सरोज, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बेलहरकला अमित सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बखिरा दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago