कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विभागवार आवंटित लक्ष्य के विषय में सूचित करते हुए सभी संबंधित विभागों को ससमय वृक्षारोपण तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि वृक्षारोपण को सफलता पूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने जनपद में एवेन्यू और थीम आधारित वृक्षारोपण करने और आवश्यक पौधों की सूची बनाने व अन्य तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान में जनभागीदारी को सुनिश्चित करें और लोगों की सहमति लेते हुए उनके घरों के सामने भी पौधा लगाएं।
उन्होंने अमृत वन, युवा वन, औषधि वन, शक्ति वन जैसे थीम आधारित वृक्षारोपण का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वीथि (एवेन्यू) वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया। साथ ही नहर–नालों की पटरियों पर वृक्षारोपण हेतु सिंचाई विभाग को निर्देशित किया। गोसदन मधवलिया में नंदन वन को विकसित करने हेतु भी निर्देशित किया। जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदारों को भी अभियान में सम्मिलित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि वृक्षारोपण को एक जन अभियान में परिवर्तित करते हुए सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।
पर्यावरण हेतु वन एवं वन्य जीव विभाग व पर्यावरण विभाग को 226000, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग पंचायती राज विभाग को 1836000, नगर विकास 13000, कृषि व रेशम विभाग को 332000, स्वास्थ्य विभाग को 10000 सहित विभिन्न विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया।
बैठक में डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago