उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

शुचितापूर्ण व पारदर्शी तरीके से होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा, छोटी गलती भी होगी अक्षम्यः जिलाधिकारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2024 को सुचारू और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, नगर प्रभारी, नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक, उप नोडल समन्वयक, केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट), पर्यवेक्षक, केंद्राध्यक्ष, मुख्य कक्ष निरीक्षक एवं कक्ष निरीक्षक के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी कार्यों के बारे में विश्वविद्यालय द्वारा दी गई बुकलेट में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं सभी लोग इसे अवश्य पढ़ लें। किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी।किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी। प्रवेश परीक्षा 9 जून को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 तक तथा द्वितीय पाली 2 से 5 बजे तक का होगा।इसके लिए जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इस परीक्षा के लिए 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा कराना अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए उन्होंने सभी केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि पहले से ही यह देख लें कि किसी भी केंद्र पर कोई कमी न रह जाए। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को 8 जून को स्टेटिक मजिस्ट्रेट,केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक आदि के साथ बैठक कर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही कमरों में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, रिकार्डिंग व वेबकाॅस्टिंग की व्यवस्था पूरी तरह सही हो,इसे भी एनश्योर कराने हेतु निर्देशित किया।। परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था भी देख लेंगे। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को इन व्यवस्थाओं से संबंधित आख्या रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिए गए समयानुसार परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियां सम्पन्न होगी। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी इन निर्देशों का अनुपालन अपने स्तर से भी सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्देश सीआर‌ओ को दिया। यह कंट्रोल रूम 8 जून से संचालित होकर 9 जून को परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने परीक्षा से सम्बधित पूरी प्रक्रिया व ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण तथ्यों से सभी को अवगत कराया। बैठक में सीआर‌ओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, जिविनि रमेश सिंह, बीएसए मनीष सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

3 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

8 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

8 hours ago