सावित्री पब्लिक स्कूल के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया दो सदस्यीय जांच टीम गठित

जांच रिपोर्ट के आधार पर हो सकती है कार्यवाही

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत परतावल स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल पर मनमानी करने ,बस से लाने और ले जाने की बात से मुकरने तथा एआरटीओ द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के बाद एक और मामले में शिकायतों के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम विद्यालय और तमाम विन्दुओं की जांच करेगी।
प्राप्त समाचार के अनुसार सिरसिया मलमलियां निवासिनी तराना कक्षा 9 की छात्रा से दो से चार दिन के पढ़ाई के एवज में 15000 रुपये लेने का आरोप लगा है जिसका वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान भी लिया है और जावेद खान के तीनों बच्चों को विद्यालय द्वारा कुछ सुविधा मुहैया कराने और बस से आने जाने की सुविधा देने से मुकरने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें अभी तक एआरटीओ महराजगंज द्वारा नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन अब जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज ने भी नोटिस जारी करके दो सदस्यीय टीम का गठन किया है जिसमे सुभाष चन्द प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरजीगपुर महराजगंज व अनमोल यादव प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर महराजगंज पूरे मामले की जांच करके अपनी रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारियों को सौपेंगे तत्पश्चात कार्यवाही होने की संभावना है।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल परतावल की शिकायत मिली है।इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दो राजकीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक को जांच के लिए नामित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर और संभावित प्लेइंग 11

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…

16 minutes ago

US-Iran Relations: बढ़ते तनाव के बीच बातचीत को तैयार अमेरिका, ट्रंप-खामेनेई मुलाकात के संकेत

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। US-Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी नौसेना की…

18 minutes ago

बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा: BLA के कब्जे में 7 पाकिस्तानी सैनिक, 7 दिन का अल्टीमेटम

इस्लामाबाद/क्वेटा (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी से 6 फरवरी तक…

23 minutes ago

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो का मौसम बना चर्चा का केंद्र

T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो के मौसम…

1 hour ago

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

1 hour ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

2 hours ago