धर्मपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक का औचक निरीक्षण,अनियमितताओं पर कसा शिकंजा

मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक सख्त, कई स्कूलों व संस्थानों को जारी हुआ नोटिस

कई विद्यालयों में अवैध रूप से संचालित मिली हाईस्कूल व इंटर की कक्षाएं, तत्काल सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के परतावल क्षेत्र स्थित धर्मपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित होती मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित प्रबंधनों को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आरके अकैडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद उदय शंकर मौर्य ने बताया कि विद्यालय को केवल जूनियर हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त है, जबकि उससे ऊपर की कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं। इस पर डीआईओएस ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आदर्श शिक्षा सेवा संस्थान का निरीक्षण किया गया, जहां सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर का बोर्ड भी लगा मिला।अभिलेखों की जांच में विद्यालय की मान्यता जूनियर हाईस्कूल तक ही पाई गई, लेकिन मौके पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की कक्षाएं संचालित होती मिलीं। इस गंभीर अनियमितता पर तत्काल नोटिस जारी करते हुए सभी अनाधिकृत कक्षाएं बंद करने का निर्देश दिया गया।
धर्मपुर गांव स्थित होप कोचिंग क्लासेस के निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आईं। संस्था को कोचिंग सेंटर के रूप में पंजीकृत होने के बावजूद वहां कोई स्पष्ट सूचना बोर्ड नहीं लगा था। निरीक्षण के समय कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि कोचिंग संस्थान विद्यालय समय से अलग संचालित किये जाएं तथा सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में आर.एस.के. इंस्टीट्यूशन में प्राथमिक स्तर की मान्यता के बावजूद कक्षा 9 एवं 10 के छात्र अध्ययन करते पाए गए। इस पर तत्काल प्रभाव से संबंधित कक्षाएं बंद कराते हुए संस्थान को नोटिस जारी किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन शिक्षा विभाग के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा ऐसी अनियमितताएं पाई गईं तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

10 minutes ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

20 minutes ago

डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकदही…

44 minutes ago

शैक्षणिक सुविधाओं में आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव: प्रो. पूनम टंडन

32 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर विश्वविद्यालय ने बढ़ाया हौसला गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल…

47 minutes ago

कटते जंगल रो रहे, काँपे सब जज़्बात।मानव अपने हाथ से, लिखता खुद की मात॥

धरती माँ की छाँव थे, हरियाले वनराज,इनके दम से जीवित है, जीव-जगत समाज।लोभ बढ़ा तो…

2 hours ago

कांग्रेस ही कर सकती है देश का चौमुखी विकास – विजयशेखर मल्ल

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष ने दिया संगठन को और मजबूत करने का निर्देश सलेमपुर,…

2 hours ago