Categories: Uncategorized

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया विश्व शौचालय दिवस-2024 अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) अपने अपने विकास खण्ड में निर्मित सामुदायिक शौचालय का सर्वे कर अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों को 20 नवंबर 2024 तक पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें, साथ ही व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों की भी सर्वे कराकर पात्र के घर शौचालय निर्माण हेतु कार्यवाही करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का शौचालय टूट गया है। उन्हे प्रेरित कर उनके शौचालय को उन्ही से ठीक कराकर शौचालय प्रयोग करने की प्रथा को हमेशा हमेशा के लिए समुदाय की आदत में लाया जाए। सभी सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की रंगाई पुताई कराकर स्वच्छ शौचालय की प्रतियोगिता कराया जाए।
उन्होंने कहा कि लोगो में स्वच्छता के प्रति जागरुक करने हेतु अभियान काल में 02 बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जायेगा, इसका तिथिवार कलेंडर सहायक विकास अधिकारी पं. द्वारा बनाकर ग्राम पंचायत एवं जनपद को उपलब्ध कराया जायेगा। चौपाल में सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, चौपाल का समय सायं 06:00 से 08:00 के मध्य होगा, कर्मचारी की उपस्थिति का फोटोग्राफ विकासखंड अपने पास सुरक्षित रखेगा। आवश्यकतानुसार पोर्टल पर अपलोड किये जाने हेतु जनपद को समय समय पर एडीओ पंचायत द्वारा प्रेषित किया जायेगा। यह चौपाल और जागरुकता का कार्य ग्राम पंचायत की कार्यवाही रजिस्टर में अंकित किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रचार प्रसार हेतु सभी स्वच्छता के निर्मित ऐसेट की सफ़ायी, रंगाई पुताई, सूचना विभाग के निर्धारित दर पर, एवं प्रचार-प्रसार, रैली, खेल कूद, रंगोली, का आयोजन कराया जायेगा, प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो शौचालय के लाभार्थी जिनका शौचालय सबसे सुंदर होगा वह नाम विकास खण्ड को भेजा जायेगा, विकास खण्ड अपने सत्यापन के आधार पर 03-03 लाभार्थियों के नाम जनपद और जनपद से 05 स्वच्छ और सुंदर शौचालय के लाभार्थियों नाम राज्य स्तर पर पुरस्कृत किये जाने हेतु भेजा जायेगा। इसी प्रकार सामुदायिक शौचालय का भी विवरण जनपद और जनपद से पंचायती राज निदेशालय पुरस्कृत किये जाने हेतु भेजा जायेगा।
इस अवसर पर जिला स्वच्छता समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

32 seconds ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

41 minutes ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

1 hour ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

1 hour ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

1 hour ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago