डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाईट की व्यवस्था करायी जाय तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सम्बंधित संकेतको को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाया जाय एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाय तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही एवं नियमानुसार चालान भी किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति के विगत बैठकों में दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, परिवहन अधिकारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि समस्त विभाग सड़क सुरक्षा सम्बंधि नियमों का पालन करने के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं सहित आम नागरिका को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से जागरूक करें। उन्होंने नेशनल हाईवे के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया कि सभी कट्स पर रेडियम एवं डेलीकेटर को व्यवस्थित करा दिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सड़क दुर्घटनाओं, यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले के विरूद्ध किये गये चालानों की संख्या, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा लाइसेन्स निलंबन की कार्यवाही, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, एनएचएआई में कार्यरत एम्बुलेंस की अद्यतन स्थित सहित सड़क सुरक्षा से सम्बंधित अन्य बिन्दुओं की आकड़ेवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिरुद्ध कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद केसरवानी,उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दुबे, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दिपांशी राठौर, अधि0अभि0लो0नि0वि0 आर0के0 पाण्डेय, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय कुमार मिश्र, अधिशाषी अधिकारी बखिरा संदीप कुमार सरोज, अधिशाषी अधिकारी बेलहर कला अमित कुमार सिंह, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो का मौसम बना चर्चा का केंद्र

T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया, कोलंबो के मौसम…

22 minutes ago

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

46 minutes ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

1 hour ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

2 hours ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

2 hours ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

2 hours ago