दोनों सरकारें झूठ की बुनियाद पर चल रही हैं
विधायक जियाउद्दीन रिजवी
बलिया-(राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी की शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष/विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में PDA के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है।प्रदेश में सिर्फ विशेष जाति के लोग ही सरकार चला रहे हैं।वे कितना भी बड़ा अपराध कर दें उनका बाल बाका नही होने वाला है।क्योंकि यह आदेश सीधे ऊपर से है।वही अगर कोई दूसरी जाति का आदमी कोई भी अपराध न भी करे तो भी उन्हें अपराधी बना दिया जाएगा।यह सरकार सिर्फ गरीबों के हक पर डाका डाल रही है। आरोप लगाया कि यह सरकार आरक्षण को लूट रही है।प्रदेश में PDA के लोगो को फर्जी मुखभेड़ में मारा जा रहा है। बताया कि PDA परिवारों के उत्पीड़न,उनके खिलाफ किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ 13 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री/विधायक मो० जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकारें झूठ की बुनियाद पर चल रही है। यह सरकार धर्म और जाति के आधार पर न्याय कर रही है। पीडीए के लोगो को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है। कहा कि जिले में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पार कर चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 13सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सिकंदरपुर तहसील पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमे जिले के सभी नेता शामिल रहेंगे।बैठक में डा० मदन राय,भीष्म यादव, अनंत मिश्रा,गुरुजलाल राजभर,प्रेमप्रकाश राय,देवनारायण यादव,बब्लू सिंह,अनिकेत यादव,विनोद राम, रामकेवल प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राम जी यादव व संचालन वीरबहादुर वर्मा ने किया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…