ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष ने मांग पत्र दिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार को द्वारा अतिरिक्त अपर उप जिलाधिकारी सदर देवरिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहां की आजादी के 78 वर्ष बाद भी मंसूरी (धुनिया )समाज सामाजिक,आर्थिक राजनैतिक,शैक्षणिक रूप से बहुत ही पिछड़ा हुआ है मंसूरी समाज के लोगों को ऐतिहासिक रूप से सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है भूमिहीनता और गरीबी बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दे अभी भी इन तबको में व्याप्त है मंसूरी समाज के उत्थान और विकास के लिए संसद, विधानसभा परिषद विधानसभा, राज्यसभा मे उनके विकास और उत्थान के लिए विशेष सत्र बुलाना और तमाम मुद्दों पर चर्चा करके मंसूरी विकास आयोग का गठन करना बहुत ही आवश्यक है मंसूरी समाज की दैनिक स्थिति बहुत ही चिंताजनक है हम भी इस देश के नागरिक है हमारा भी हक और अधिकार मिलना चाहिए।
प्रमुख मांगे :- मंसूरी समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और मंसूरी विकास आयोग का गठन करने के लिए ससद और विधानसभा में विशेष सत्र बुलाना , निजी क्षेत्र में मंसूरी समाज के लिए आरक्षण का प्रावधान करना और निजीकरण को समाप्त करना,मुसलमानो कों पुलिसिया उत्पीड़न अत्याचार, मांब लिंचिंग फर्जी मुकदमे में फसे बेगुनगार मुसलमान को तत्काल प्रभाव से रिहा करना, मंसूरी समाज के लिए शैक्षणिक अधिकार भूमि अधिकार और अनुकूलित काम का वातावरण सुनिश्चित करना ,देश और प्रदेश में अति दलित पिछड़े मुसलमान पर फर्जी एनकाउंटर फर्जी मुकदमे बन्द हों, भूमिहीनों को भूमि वितरित की जानी चाहिए जिसमें मंसूरी भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता दी जाए,वक्फ़ संपत्ति में पसमांदा मुस्लिम की हिस्सेदारी तय हो और वक्फ संपत्ति में 65% आरक्षण पसमांदा मुस्लिम के लिए लागू किया जाए ,मंसूरी जात भी छुआछूत की शिकार है इसलिए इन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए,मंसूरी समाज को शिक्षा रोजगार व्यवसाय सरकारी नौकरी में विशेष अवसर देकर इनको विकसित करें सरकार, ज्ञापन देने के दौरान मंसूरी समाज के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रहमिल्लाह मंसूरी, अशरफ अली मंसूरी, समीम मंसूरी, जाकिर मंसूरी, जफर अली मंसूरी और तमाम साथी उपस्थित रहे

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

3 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

5 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

7 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

8 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

8 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

8 hours ago