जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज की छात्रा नीतू व छात्र संदीप को मिलेगा गोल्ड मेडल

एम ए प्राचीन इतिहास तथा बीपीएड में सर्वाधिक अंक किया प्राप्त

प्रबंधक और प्राचार्य ने दी बधाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहरलाल नेहरु स्मारक पीजी कालेज महाराजगंज की एम ए प्राचीन इतिहास के फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा नीतू पटेल को सर्वाधिक अंक 1482/1900 तथा बीपीएड के छात्र संदीप कुमार को सर्वाधिक अंक 2511/3200 सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 01 अक्टूबर को आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त होगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर द्वारा घोषित गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों की सूची में पीजी कालेज की इन मेधावी छात्र/छात्राओं का नाम भी अंकित है। महराजगंज बरवा खुर्द निवासी रामकृपाल और प्रमिला देवी की पुत्री नीतू पटेल तथा गोरी किशन बिसवां बाजार निवासी रामदुलारे और नर्मदा देवी के पुत्र संदीप कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अतिरिक्त अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट,प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा, मुख्य नियंता डॉ बिपिन यादव सहित सभी शिक्षकों ने नीतू और संदीप को इस सफलता पर बधाई दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago