डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ईदुज्जुहा (बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सम्भ्रान्तजनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि आसन्न बकरीद त्यौहार को शासन-प्रशासन की गाईडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सम्भ्रान्तजनों व धर्म गुरूओं की ओर से साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि के सम्बन्ध में जो महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं उसका समय से निराकरण कराया जायेगा।
डीएम मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ त्यौहार को मनायें। असामाजिक तत्वों से सावधान रहें, यदि कोई अप्रिय बात हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। डीएम व एसएसपी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी। त्यौहार को पारम्परिक ढंग से मनायें, निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी की जाय। प्रतिबन्धित जानवरो की कुर्बानी न की जाय तथा अवशेष का सम्मानजनक ढंग से निस्तारण किया जाय। सड़कों पर धार्मिक आयोजन न किये जायें तथा ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग करने में शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें।
डीएम व एसपी ने कहा कि शरारती व असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। किसी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं होगी। गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी परन्तु माहौल को खराब करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर लें। बैठक के माध्यम से किसी समस्या के संज्ञान में आने पर उसका समय से निराकरण सुनिश्चित कराएं। एसडीएम को ग्रामीण क्षेंत्रो में साफ-सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण करने के भी निर्देष दिये गये।
बैठक के दौरान मोईनुद्दीन कादरी, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, तारिक अहमद, रूमी मियां, इनायत उल्ला कासमी, मनोज गुप्ता, दीपक सोनी उर्फ दाऊजी, रणवीर सिंह मुन्ना, मौलाना बशीर, सै. शमशाद अहमद एडवोकेट, सै. कल्बे अब्बास, डॉ. मो. अरशद रईस, सईद अख्तर, खालिद, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामू लाल, परशुराम कुशवाहा, बृजमोहन मातानहेलिया, श्रीमती निशा शर्मा, शाहिद, लड्डन नेता व कुलभूषण अरोड़ा सहित अन्य संभ्रान्तजनों द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, नगर मजिस्टेªट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, नानपारा के अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, कैसरगंज कमलेश सिंह, नानपारा राहुल पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, धर्मगुरू, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

2 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

3 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

3 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

4 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

4 hours ago