कांग्रेस कार्यकर्ता थाने में लेकर पहुंचे चूंड़िया

स्थानीय पुलिस प्रशासन भाजपा की एजेंट: विनय सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 19 जून कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राहुल गांधी के 53 वें जन्मदिन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवाबगंज व जिला कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में, ग्राम पंचायत सतीजोर में बच्चों को फल व मिष्ठान वितरण किया। और वृक्षारोपण करने के पश्चात् विगत माह में एक असामाजिक तत्व के द्वारा कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र व अपमान जनक टिपण्णी करने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस जनों के द्वारा नवाबगंज थाना व जिला पुलिस प्रशासन को दिए गए कई प्रार्थना पत्रों पर अब तक उक्त अमानवीय ब्यक्ति के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर कानूनी कार्यवाही न होने की दशा में , दोषी ब्यक्ति के आवास पर आक्रोश प्रदर्शन करके सतीजोर से थाना मुख्यालय नवाबगंज तक राहुल गांधी सम्मान संकल्प मार्च निकाल कर । उपरोक्त गंभीर प्रकरण पर उदासीन रवैया अपनाने वाले जिम्मेदार थाना अध्यक्ष को चूंड़िया सौंपने पहुंचे, ताकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पुलिसिया कारनामों की कलई खुल सके। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन भाजपा की एजेंट की तरह कार्य कर रही है, जिसे हम लोगो ने अपने शीर्ष नेतृत्व से सदन के अन्दर तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य बिन्दुओं में शामिल किए जाने हेतु अपील की है। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेशं चन्द मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व अपने जननायक राहुल गांधी के सम्मान के लिए हम लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसके लिए किसी भी तरह के संघर्ष करने के लिए सेवादल तत्पर है। इस अवसर पर मोहम्मद इशारत खान, मूलचन्द राव, अवधराज पासवान बृजेश पाण्डेय, शिवम् पाण्डेय, संदीप गौतम, एहसान वारिस, अब्दुल अजीज, राम नरेश यादव, संजीव मदेशिया , अमर सिंह वर्मा, मोहम्मद हसन बाबा मैलानी शाह वारसी, सुन्दर लाल तिवारी, गयासुद्दीन, शमशुद्दीन खान, उस्मान इदरीस, बंसी लाल यादव, मोहम्मद इदरीस खान, सलाम खान, हजरत अली, अमीरूद्दीन खान, मोलहे प्रसाद अलामुद्दीन खान, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

14 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

14 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

14 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago