बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक 22 जनवरी बुधवार को लखनऊ के दारुल सफा विधायक निवास कामन हाल ए ब्लॉक में होगी lउक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत सदस्य अपने वित्तीय प्रशासनिक हक अधिकार की मांग को लेकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मंत्री पंचायती राज उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री गण विधानसभा में नेता विरोधी दल विधान परिषद में नेता विरोधी दल एवं प्रदेश के अधिकांश विधान परिषद सदस्य विधायक गण व लोकसभा सदस्य गण से अपने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बार-बार मिलकर निवेदन किए हैं।लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहल सरकार व शासन के द्वारा नहीं किया गया है l श्री पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य 50 हजार जनता के प्रतिनिधि होते हैं जिन्हें जनता मिनी विधायक के रूप में देखती है।लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के पास अपना कोई विकास हेतु निधि नहीं होने से जनता की मांग पर खरा नहीं उतर पाते हैं,और जब चुनाव के मैदान में जिला पंचायत सदस्य जाते हैं तो जनता उन्हें यह कह कर नकार देती है कि आप ने हमारे बड़े जनप्रतिनिधि होकर जनता के मांग पर विकास कार्य नहीं करा पाए हैं।जिला पंचायत सदस्य देवरिया कमलेश पांडेय ने बताया कि पूरे प्रदेश के जिला पंचायत सदस्य 22 जनवरी को 11 बजे दिन में लखनऊ दारुल सफा कामन हाल ए ब्लॉक में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए एकत्रित होंगे।
एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…
बड़ा सवाल: जब योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' पर अपनी ही पार्टी के विधायक को…
होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…
विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…
भारत और विश्व इतिहास में 27 फ़रवरी को हुए निधन कई ऐसी महान विभूतियों से…