मार्ग के निर्माण को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने की राज्य मंत्री से मुलाकात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌ तहसील मोतीपुर वार्ड नंबर 6 के जिला पंचायत सदस्य डॉ वीर बहादुर काफ़ी दिनों से इस सम्पर्क मार्ग को लेकर जिलाधिकारी बहराइच प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बघावन को एक पत्र देकर मरम्मत करवाने की माँग की थी लेकिन वहाँ से समाधान ना होने पर राज्य मंत्री से मिलकर ज्ञापन देकर रोड़ बनाने की माँग किए हैं।
बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर के वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश ने बुधवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु राज्य मंत्री से मुलाकात कर सुजौली से हरखापुर जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग की
जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
जिसके चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते आवागमन बाधित है। सुजौली से हरखापुर जाने वाले हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन भी इस मार्ग से होता है लेकिन सड़क निर्माण न होने के चलते राहगीर काफी परेशान है।
वही इस दौरान राज्यमंत्री ने जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश को जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाने का आश्वासन दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago