जिलाधिकारी ने की मां आदि शक्ति की आराधना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रारंभ हुए मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत रविवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने देवरही माता मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ माँ आदि शक्ति की आराधना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं। नवरात्रि में मातृ शक्ति की आराधना की जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के शक्ति सम्मान एवं स्वावलंबन पर जोर दिया जा रहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भजन का भी आयोजन किया गया, जिसे सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुना। मंदिर परिसर में जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन के सहयोग से भजन-कीर्तन, एवं सप्तशती पाठ का भी आयोजन किया गया। डीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देवरही माता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न मंदिरों में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समितियों के समन्वय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेद, तहसीलदार केके मिश्रा शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

10 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

12 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

12 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

12 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

12 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

12 hours ago