बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक में एचडीएफसी बैंक एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन फिता काटकर मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी डॉ जयंत कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ दिवाकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
एचडीएफसी बैंक के आपरेशन मैनेजर मुकेश कुमार द्वारा दोनों अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
रक्त दान करने वालों में प्रथम रक्तदाता एचडीएफसी बैंक से अभिनव सिंह एवं रेड क्रास से प्रथम रक्तदाता सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा व सरदार जितेन्द्र सिंह जी रहे। रक्तदाताओं को डॉ जयंत कुमार एवं डॉ दिवाकर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जयंत कुमार ने कहा कि रक्त दान महा दान है, इससे बड़ा दान कोई नहीं ये हम सभी को करना चाहिए। रक्तदान करके आप कितने लोगों का जीवन बचाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ दिवाकर सिंह ने कहा कि ये सभी रक्तदाता महादानी हैं। उन्होंने एचडीएफसी बैंक एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि रेड क्रास सोसायटी बलिया इस तरह का आयोजन समय समय पर करती रहती है।
एचडीएफसी बैंक से मुकेश कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से बैंक रेड क्रास के सहयोग से इस तरह के शिविर का आयोजन करते आ रही है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव रेड क्रास डॉ आनंद कुमार ने कहा कि सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र दिया गया है।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक से नवनीत कुमार, राहुल कुमार, रजनीकांत चौबे, इमरान खान, सर्वेश राय।
रेड क्रास से जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,उप सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, सरदार जितेन्द्र सिंह, कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, डॉ ए के उपाध्याय (ब्लड बैंक इनचार्ज), डॉ अफजल अहमद, ज्ञानेंद्र दुबे आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…