बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगा कर अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा सम्बन्धी आयोजन के दृष्टिगत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगरों एवं ग्रामों तथा सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 14 से 21 जनवरी 2024 तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जायेगा। बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव,मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र,नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर,प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया,कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के पटल सहायकों व अन्य द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान संचालित कर जिले में विशेष सफाई अभियान का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपद के सभी 1041 ग्राम पंचायतों में 14 से 21 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाले विशेष सफाई अभियान के लिए ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि विशेष सफाई अभियान को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…