जिलाधिकारी ने एनएडीसीपी के अंतर्गत किया खुरपका मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एन०ए०डी०सी०पी०) के अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण (द्वितीय चरण) का शुभारम्भ जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बलिया द्वारा डा० गीतम सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बलिया की उपस्थिति में किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 07 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्य हेतु जनपद में 41 पर्यवेक्षणीय टीम गठित की गयी है जिसके साथ 1000 वैक्सीनेटर हेल्पर कार्य करेगें। इस अभियान में जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा । 04 माह से कम उम्र के गोवंशीय एवं महिषवंशीय बच्चों को एवं 08 माह से अधिक गर्मित गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को इस टीकाकरण से मुक्त रखा जायेगा। चार से पांच माह के गोवंशीय एवं महिषवंशीय बच्चों को जिन्हें प्रथम बार टीका लगाया जायेगा, उनमें 30 दिन बाद बूस्टर डोज भी लगाया जायेगा। प्रत्येक टीकाकरण किये गये पशु को ईयर टैग लगाना अनिवार्य है। जनपद के समस्त पशु पालकों से अपील है कि जिस दिन टीकाकरण टीम आपके ग्राम में जाती है, सभी पशुपालक अपने-अपने समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में टीम का सहयोग प्राप्त करते हुए टीकाकरण अवश्य करवायें । जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों से अपील है कि इस टीकाकरण अभियान के कार्य में आपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

15 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago