मोहन सेतु का पुल जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बरहज में सरयू नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु का निरीक्षण किया। लगभग 80 कर्मचारी काम करते हुए मिले। जिलाधिकारी ने परियोजना को मार्च 2023 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।जिलाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पीपा का पुल नहीं बनने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा कि प्रतिवर्ष जनसुविधा की दृष्टि से 15 नवंबर के आसपास पीपा पुल द्वारा लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष अभी तक पीपा पुल नहीं बनने का उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से अविलंब पीपा पुल बनाने का निर्देश दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago