विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

सर्वाइकल कैंसर के प्री कैंसरस स्टेज में मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला महिला अस्पताल में हो सकेगा इलाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अगर समय से कैंसर की पहचान हो जाए और इलाज करवा लिया जाए तो व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है । दिक्कत तब ज्यादा बढ़ जाती है जब लक्षणों को नजर अंदाज कर लोग चिकित्सक के पास देर से पहुंचते हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को धन्वन्तरि सभागार में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कही।जिलाधिकारी ने कैंसर जागरूकता के प्रति अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का लक्षण दिखते ही व्यक्ति जागरूकता का परिचय देते हुए जिला अस्पताल में निशुल्क जांच कराएं एवं उपचार प्राप्त करें। 30-65 आयु वर्ग की महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि आशा कार्यकर्ती की मदद से नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंसर के स्क्रिनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। स्क्रिनिंग के बाद लक्षणों की पुष्टि होने पर संभावित मरीज को रेफर कर दिया जाता है।
देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. बबिता कपूर ने कहा कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 30 से 60 साल के आयु के बीच इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। हयूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीका भी इससे बचाव का उपाय है जो 14 वर्ष की आयु वर्ग में किशोरियों को छह-छह महीने के अंतराल पर दो बार लगवाना चाहिए। कैंसर से बचाव के लिए संतुलित पौष्टिक भोजन का सेवन, वजन पर नियंत्रण, धुम्रपान, तम्बाकू सेवन से परहेज, नियमित व्यायाम और सुरक्षित यौन सम्बन्ध जैसे उपायों पर जोर देना होगा । अगर किसी महिला को शरारिक सम्बन्ध के दौरान खून निकलने, मेनोपाज के बावजूद रक्तस्राव, दो माहवारियों के बीच में अचानक रक्तस्राव, पीठ या पेडू में लगातार दर्द रहने, शारीरिक सम्बन्ध के बाद खून या पानी आने, पेशाब करते समय दर्द जैसे लक्षण हों तो सर्वाइकल कैंसर की जांच अवश्य करवानी चाहिए।


इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. विनय प्रकाश पाण्डेय, डीसीपीएम राजेश झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

2 hours ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

2 hours ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago