पीएम आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन घरों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

पीएम आवास योजना के नाम पर कोई रिश्वत मांगे तो करें शिकायत होगी सख्त कार्रवाई:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मेहड़ा पुरवा स्थित साहू टोला में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर योजना की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम आवास योजना के नाम पर यदि कोई अधिकारी, कार्मिक अथवा कोई अन्य शख़्स किसी भी तरह का धन मांगे तो इसकी सूचना तत्काल 05568-222262 अथवा 225351 पर दें। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आवंटन पूर्णतया पारदर्शी तरीके से होता है। एक बार आवास योजना सूची में नाम आने के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होता। उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। वंदना पत्नी धनंजय ने बताया कि वे झोपड़ी में निवास करती हैं। बरसात होने पर काफी दिक्कत होती है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पचास हजार रुपये की पहली और डेढ़ लाख रुपये की दूसरी क़िस्त मिल चुकी है। पक्का घर बनने के बाद सहूलियत होगी। सुमन पत्नी जयराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें समय से धन मिल गया है। बारिश की वजह से अभी निर्माण कार्य रुका हुआ है। जैसे मौसम सही होगा निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
परियोजना अधिकारी डूडा विनोद मिश्रा ने बताया कि साहू टोला में 12 लाभर्थियों का आवास बन रहा है। जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देश दिया कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार आवास का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

40 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

48 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago