जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल खड्डा का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज कोप जंगल,खड्डा स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर, कार्यरत मजदूर, हरे चारे व सूखे चारे की उपलब्धता, डॉक्टर की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल की फेंसिंग, गोबर रखने की जगह, गोवंश के लिए बने शेड इत्यादि का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी।
जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में कार्यरत मजदूरों को बुलाकर उनके कार्य के बारे में पूछताछ भी किया।
विदित हो कि कोप जंगल,खड्डा स्थित गौ आश्रय स्थल में कुल गोवंश की संख्या 599 हैं, जिसमें 35 गो वंश मादा हैं। डी एम ने गोवंश के स्वास्थ्य के बारे में उपस्थित डॉक्टर से पूछताछ की।
उक्त निरीक्षण में जिलाधिकारी ने भूसा व चारे सम्बन्धी कमियां पाए जाने पर, उप जिलाधिकारी खड्डा को संबंधित के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को यह निर्देश दिया कि, ग्राम सचिव, ब्लॉक की टीम व नायब तहसीलदार एक टीम बनाकर स्थल का नियमित तौर पर निरीक्षण करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago