जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

08 लोगों को वितरित की गई खतौनी की नकल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानन्जय सिंह, उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुआ।जिसमें आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा सीडीओ व अन्य के साथ ग्राम बदरौली, मूसेपुर, गोड़हिया , चुलम्भा, खालेपुर बबुरी, ढड़ैला, कन्दैला, पवना, बुढ़ानपुर व कुण्डासर के बाढ़ प्रभावित 38 ग्रामवासियों को सरसो व मसूर बीज के मिनी किट का वितरण किया गया। इसके अलावा ग्राम तवक्कलपुर के अजय यादव, कहरई के रोहित कुमार, एनिहतिन्सी की मीना देवी व हशमुद्दीन को खतीैनी की नकल तथा ग्राम नत्थनपुर के बिगई, जगदीश प्रसाद, दीनानाथ पुत्रगण राम मनोरथ, बसहिया पाते के जानकी प्रसाद व फतेह बहादुर पुत्र कोरी लाल, परसोहर के आसमां पत्नी शमशुद्ददीन एवं भिलौरा बासू की मनीषा पुत्र आशाराम के नाम दुरूस्त कर खतौनी की नकल का वितरण किया गया। जबकि डिहवा शेर बहादुर सिंह के शिव प्रसाद, जतौरा के उदय राज व चौगइया के जगन्नाथ को तालाब आवंटन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 31 में 02, महसी में प्राप्त 40 में 07, पयागपुर में प्राप्त 59 में 06, कैसरगंज में प्राप्त 131 में 09 व मिहींपुरवा ,मोतीपुर में प्राप्त 31 में 02 व नानपारा में 46 में 05 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस. के सिंह, जिला विकास अधिकारी महेंद्र पांडे, पीडीडीआरडीए पी.एन. यादव, तहसीलदार अमर चन्द वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

4 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago