ग्राम पंचायत बरवां चमैनियां में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवां चमैनिया में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, आंखों एवं सामान्य बीमारियों की जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष रूप से जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच में वृद्धि होती है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में जिला समन्वयक उपेंद्र शुक्ला, शमीम अहमद रेडियोग्राफर, मुन्ना सिंह सामुदायिक समन्वय, उमेश कुमार सीएचओ, सुखसागर सीएचओ सुनीता गुप्ता एएनएम, विजयलक्ष्मी एएनएम, शीला, दुर्गेश कश्यप एसटीएस एवं क्षेत्र की आशा बहुओं का योगदान रहा। कार्यक्रम के संचालन में विशेष रूप से पंकज राय की भूमिका सराहनीय रही।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रोशनी सिंह,अमित मिश्रा श्रवण कुमार ग्राम प्रधान, शत्रुघ्न, श्यामलाल, जितई, विक्की कुमार, संजय राय, लालजी, ऋषभ मिश्रा, जीवधन, कासिम सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

3 hours ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

3 hours ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

3 hours ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

4 hours ago