जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

परीक्षा की शुचिता बनाये रखें, अन्यथा होगी कार्रवाई:डीएम

सचल दल के जाँच के दौरान परीक्षार्थियों को न हो किसी तरह की असुविधा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का गुरुवार को निरीक्षण कर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाये रखने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम राजकीय इंटर कालेज देवरिया पहुंचे। परीक्षा केंद्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने जिलाधिकारी को बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यालय में की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने डबल लॉकर में रखे प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सभी कक्षों का अवलोकन भी किया। विद्यालय के सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आंतरिक सचल दल निरंतर गश्त करता रहे और जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता किसी भी दशा में भंग नहीं होनी चाहिए,अन्यथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
उसके पश्चात जिलाधिकारी एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम, आंतरिक सचल दस्ते, विद्यार्थियों को पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालय आदि सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत जिलाधिकारी जोनियाँ इंटर कॉलेज, पुरवा मेहड़ा का निरीक्षण किया। यहाँ स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी कुछ समस्याएं दिखी जिसे डीएम ने दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 193 परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा आयोजित हो रही है। नामित अधिकारियों द्वारा समस्त केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

1 hour ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago