कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के विकास खण्ड तमकुहीराज में पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को पूर्ण कर रहे, संविलियन विद्यालय बसडीला पाण्डेय को दरकिनार कर मानक के विपरीत किसी अन्य विद्यालय का चयन कर दिया गया है। जबकि ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामधारी पाण्डेय का ग्राम सभा है, तथा आजादी का अमृत काल मनाया जा रहा है, उसके बावजूद तमकुहीराज ब्लॉक का सर्वाधिक छात्र संख्या व मानक को पूर्ण कर रहे विद्यालय को पी0एम0श्री योजना से वंचित किया जा रहा है ।
इस संबंध में भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामप्रधान व ग्रामवासीगण के साथ,जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा को सौंपा। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को जांच कर आख्या प्रेसित करने का निर्देश दिया। विदित हो कि इस प्रकरण में पूर्व में भी उत्तरप्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर सतीश शर्मा को पत्रक दिया गया था। ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय ,भाजपा नेता पवन सिंह, विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह व उपेन्द्र पाण्डेय, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…