जिलाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों के एफएलसी कार्य का निरीक्षण

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनियरों की टीम कर रही है एफएलसी

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो रहा है एफएलसी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट पर सुरक्षित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में पहुंचकर फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल बेंगलुरु के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। डीएम ने बेल के इंजीनियरों से पूरी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट की कार्यविधि के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी कार्य किया जा रहा है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को एफएलसी के संबन्ध में जानकारी दी जा चुकी हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस कार्य को संपादित किया जा रहा है। इसके तहत ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों की चेकिंग की जा रही है। यदि किसी मशीन में कोई समस्या मिल रही है तो उसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा ठीक किया जा रहा है। ईवीएम का रखरखाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के संबन्ध में भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को इस कक्ष में प्रवेश न दिया जाए, इसके लिए शिफ्टवार सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago