हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी मण्डल में राजभाषा सप्ताह मनाया जाएगा

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता एवं राजभाषा अधिकारी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 14 सितम्बर से 22 सितम्बर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जायेगा। इस दौरान निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
बृहस्पतिवार 14 सितम्बर को 15:30 बजे से मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा राजभाषा सप्ताह का शुभारम्भ किया जायेगा। इस अवसर पर गृहमंत्री एवं रेल मंत्री के संदेशों का वाचन,अधिकारीयों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।
शुक्रवार 15 सितम्बर को 11:00 बजे से 13:00 बजे तक मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभाकक्ष में “महिलाओं की इन्टरनेट पर भागीदारी” एवं “पर्यावरण हितैषी-भारतीय रेल विषयक हिन्दी निबन्ध प्रतोयोगिता का आयोजन किया जायेगा ।
मंगलवार 19 सितम्बर को 16:00 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में रेल कर्मचारियों के लिए हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतोयोगिता का आयोजन किया जायेगा ।
20 सितम्बर बुधवार को 16:00 बजे से भारतेंदु सभाकक्ष में “भारत पर G-20 का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ” अथवा “हिन्दी के प्रचार-प्रसार में भारतीय रेल की भूमिका विषयक हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।
शुक्रवार 22 सितम्बर को 16:00 बजे से भारतेन्दु सभाकक्ष में राजभाषा संगोष्ठी, उक्त प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा के समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा ।
उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक कर्मचारी अपना नाम, पदनाम, मातृभाषा एवं भाग लिए जाने वाली प्रतियोगिताओं का नाम अपने निकटतम् अधिकारी/पर्यवेक्षक के माध्यम से राजभाषा अधिकारी को 14.09.2023 तक भेज सकते हैं । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं के साथ दो प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में क्रमश: रुपये 1000/-,800/- 600/- एवं 500/- के पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 22.09.2023 को राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

26 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

39 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

48 minutes ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

55 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

1 hour ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

1 hour ago