जिलाधिकारी ने किया ददरी मेला क्षेत्र का निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने रविवार को जनपद में लगने वाले ददरी मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। बलिया नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने मेला क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने नगरपालिका चेयरमैन को मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वीआईपी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के लिए, स्विस कॉटेज बनाने के साथ ही उनके रास्ते की बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए अलग रास्ते होंगे। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में लगने वाले टेंट, पैगोडा ,गोलंबर का क्षेत्र,झूला क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनने वाले मंच, दुकानों की स्थिति, वाहनों के लिए पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, प्रदर्शनी सहित अन्य क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर पालिका के चेयरमैन ने बताया कि मेला क्षेत्र में चार चौकी और एक थाना की स्थापना की जाएगी, और मेला क्षेत्र में आम लोगों को पांच ओर प्रवेश करने की व्यवस्था की गई है। इस निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीआ‌र‌ओ त्रिभुवन सहित अन्य अधिकारी एवं नगरपालिका के कर्मचारी एवं सभासद मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ड्यूटी के दौरान गार्ड की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान…

4 minutes ago

ऐतिहासिक धर्मसिंहवा बौद्ध स्तूप मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप, ‘गौरव पथ’ के रूप में होगा विकसित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध…

12 minutes ago

अलाव संग ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें, साइबर जागरूकता पर दिया जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीणों को आधुनिक…

18 minutes ago

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

2 hours ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

2 hours ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

3 hours ago