बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को छठ पूजा की तैयारियों के दृष्टिगत महावीर घाट का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने महावीर घाट पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर छठ पूजा के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बातचीत के दौरान वहां के लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ इसी घाट पर होती है। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी से महावीर घाट पर मिट्टी गिराने और साफ सफाई संबंधी आग्रह किया, जिलाधिकारी ने नगरपालिका के सहायक अभियंता को आज रात से मिट्टी डलवाने का काम शुरू करने और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रोलर के द्वारा मिट्टी को दबाकर समतलीकरण कराने और साफ सफाई के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी(एसडीएम सदर) को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन और एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र मौजूद थे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…