वर्ष के प्रथम कार्यदिवस पर आए 71 प्रकरण
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को वर्ष 2023 के प्रथम कार्य दिवस पर जनता दर्शन के तहत फरियादियों की समस्याओं को सुना। वर्ष के प्रथम कार्यदिवस पर जनता दर्शन में 71 प्रकरण आये, जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने वर्ष की प्रथम फरियादी रामपुर कारखाना के अंबेडकर वार्ड निवासी भुटेली देवी को शॉल देकर सम्मानित किया। भुटेली देवी सहित लगभग एक दर्जन महिलाएं 8 माह से वृद्धावस्था पेंशन खाते में नहीं आने की शिकायत को लेकर मिली। जिलाधिकारी ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर आज ही प्रकरण को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित होने से अभिभूत भुटेली देवी ने उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी। इस अवसर पर सीआरओ रजनीश राय, रमावती देवी, विमला देवी, राबड़ी देवी,किशोरी देवी,फूलमती देवी, शिवराजी देवी, धाना,नेवाजी, सदरून, कुरैशा, नूरजहां, विमला, मोनू मद्धेशिया आदि उपस्थित थे।
एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…
पटना हाईकोर्ट का नोटिस: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों से चुबिहार में राजनीतिक भूचाल: विधानसभा…
एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…
लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…