जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सशस्त्र बल वेटरन्स डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन बेमिसाल होता है। सैन्यबल से सेवानिवृत्त होने के उपरांत अपने अनुभवों का सकारात्मक प्रयोग करके बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण, बलिदान एवं त्याग के लिए देश उनके प्रति कृतज्ञ है। देशवासी सैन्यबलों की कर्तव्यनिष्ठा की वजह से ही खुद को सुरक्षित अनुभव करते हैं।
जिलाधिकारी ने समारोह में जनपद के विभूषित वीर सैनिकों एवं वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र, शाल, मोमेन्टो से सम्मानित किया गया। जिन पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया उनमें कर्नल एपी पाण्डेय, नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नायब सूबेदार मारकण्डेय पति त्रिपाठी, सूबेदार मेजर कमल देव सिंह, सूबेदार मेजर बीसी मिश्रा, ऑनरेरी कैप्टन रमेश सिंह, सैनिक नन्दलाल यादव, सूबेदार भानु प्रताप सिंह, नायक शत्रुधन सिंह, नायक चन्द्रकेश चौबे, एवं वीरांगनाओं में लेतारी देवी, गीता देवी, धर्मावती देवी, स्मृति सिंह शामिल थे। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, ओपी सिंह सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

1 hour ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

1 hour ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

1 hour ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

2 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago