कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में हल्दी कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं को विकसित करने हेतु विकास खण्ड दुदही सभागार में, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने हल्दी कृषकों से वार्ता की व हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को सुना।
इस क्रम में हल्दी कृषकों ने अपनी समस्याओं में कम पैदावार, बाजार नहीं मिलना, खराब किस्म के बीज, खरीददार नहीं मिलना, बाहर के सस्ते हल्दी की बाज़ार में उपलब्धता, छोटे काश्तकार, सब्सिडी नही मिलना,आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने हल्दी की खेती कर उसकी गुणवत्ता व पैदावार बढ़ाने की सलाह उपस्थित कृषकों को दी। जिलाधिकारी ने कृषकों को उपज बढ़ाने हेतु व बाजार हेतु छोटे छोटे ग्रुप व एफ पी ओ बनाने की सलाह दी।
जिला उद्यान अधिकारी ने बांस गांव में बन रहे हल्दी प्रसंस्करण इकाई के बारे में बताया, जिसकी क्षमता 1 घंटे में 250से 300 कि0ग्रा0 हल्दी के प्रसंस्करण की है।
विदित हो कि जनपद कुशीनगर में दुदही, पडरौना,सेवरही व तमकुहीराज विकास खंड में हल्दी की प्रमुखता से खेती की जाती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज व्यास नारायण, डी सी एन आर एल एम आर एस गौतम, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी दुदही की उपस्थिति रही।
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…