सोनभद्र में गूंजा बहराइच का डंका

वन निवासियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित और दिया अधिकार पत्र

वनअधिकारों का कार्य जनपद में प्राथमिकता पर होगा: जिला अधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
सोनभद्र में आयोजित जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों वन अधिकार प्राप्त कर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की।
कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर मुलाकात के दौरान वन अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्षरत सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने जिलाधिकारी को बताया कि बहराइच के वन निवासियों की मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात और जनजाति गौरव दिवस में अधिकार प्राप्त करने के पीछे जिला प्रशासन की अहम भूमिका रही है,जिसके लिए वन निवासी हृदय से आभारी हैं।
1950 से 1962 के मध्य के लिखित साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। दावेदारों के दावों का निर्धारण करते समय उनके पास यदि थोड़ी भी मात्रा में राजस्व की भूमि मौजूद हो तो उस राजस्व भूमि का संज्ञान लेकर उनके दावों को निरस्त किया जा रहा है।एक व्यक्ति के नाम जमीन या व्यवसाय होने से पूरे परिवार को वन अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि, जिन लोगों को अधिकार पत्र वितरित किया गया है उनकी खतौनी बनाई जा रही है। राजस्व अभिलेखों में अंकित न होने के कारण यह वन निवासी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित किसी भी योजना के पात्र नहीं बन पाते थे। उनकी जमीनों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया जा रहा है। इसके अलावा वन अधिकार कानून 2006 के तहत जिन दावेदारों ने दावेदारी की थी उनके व्यक्तिगत अधिकारों के साथ साथ सामुदायिक अधिकार को मान्यता दी रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वन अधिकार कानून 2006 के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी मनोज जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, किशनलाल ,गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago