बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 और दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद में पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर बैठक की, और अधिशासी अधिकारी एवं डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन माह तक प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। उन्होंने नगर पालिका नगर निकाय नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में जल निगम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को जल निगम ग्रामीण के साथ सामंजस्य स्थापित कर खराब हुए आरो प्लांट, इंडिया मार्का हैंडपंप और पाइपों की मरम्मत कराकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देश दिया कि पीने के पानी की व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए इसकी प्रॉपर मॉनिटरिंग करें और इन सभी की बेहतर कार्य योजना रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर अवश्य प्रस्तुत करें।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…