योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने कि समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। जनपद में 04 आकांक्षात्मक विकास खंडों का चयन किया गया है। जनपद के चार आकांक्षात्मक विकास खंड हरैया सतघरवा, तुलसीपुर,गैसड़ी, पचपेड़वा को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, कौशल विकास एवं स्वरोजगार, फाइनेंशियल इंक्लूजन, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किए जाने के लिए जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आकांक्षात्मक विकास खंडों में सर्वे कराकर विशेष रुप से फोकस करते हुए मूलभूत सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं से संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में कहा कमी रह गई है इसको तलाश करते हुए उन कमियों को दूर करें। आकांक्षी विकास खंडों में जनसंख्या के अनुसार इंटर कॉलेज की जरूरत को चिन्हित किए जाने, सभी पंचायत भवन को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़े जाने, ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाए जाने, स्वरोजगार योजनाओं में लोन प्रदान किए जाने में आकांक्षी विकासखंडों के प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक आकांक्षी विकास खंडों में स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर किए जाने के लिए नवाचार हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विशेष रुप से फोकस करते हुए आकांक्षात्मक विकास खंडों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करें।
बैठक से नदारद रहने पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता विद्युत, युवा कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग का 1 दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत 39 से निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि 27 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं। शेष 12 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदाई संस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं पर कार्य की लागत, वित्तीय वर्ष, कार्य पूर्ण होने की तिथि का बोर्ड लगा होना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo सुशील कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत कुमार, राजेश कुमार पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

8 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

12 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

13 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

13 hours ago