पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

  • सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व पुलिस अधिकारियों दिये दिशा-निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। सभी केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की बारिकियों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी मिली है, पूरी गंभीरता से उसका निर्वहन करेंगे। अन्यथा इस परीक्षा में थोड़ी भी लापरवाही हुई तो बड़ी कार्रवाई तय है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में किसी प्रकार की गलती की कोई गुंजाइस भी नहीं होनी चाहिए। यह बड़ी परीक्षा है। परीक्षा प्रक्रिया से सम्बन्धित बुकलेट को ध्यान से पढ़ लेंगे। इसमें सब कुछ स्पष्ट रूप से अंकित है और इसी के अनुसार सभी कार्यवाही की जानी है। अगर कोई भ्रान्ति हो तो उसे पहले ही पूछकर क्लियर कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पेपर आने से लेकर परीक्षा कराने और उसके बाद आंसर सीट भेजे तक की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में ही होना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से तीन दिन पहले से प्रतिदिन केंद्र पर जाएंगे और वहां सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने परीक्षा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों से कहा कि आप सबको यह बडी जिम्मेदारी मिली है। कहीं भी किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य समयबद्ध ढ़ंग से करना है। इससे पहले एडीएम डीपी सिंह व एएसपी अनिल झा ने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे, डिप्टी कलेक्टर अखिलेश यादव सहित परीक्षा से जुडे़ अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

6 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago