अपने पति के इलाज में कर्ज में डूबी महिला को जिलाधिकारी ने सौंपा 2 लाख रुपए का चेक

जनता दर्शन में किया था आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी का जनता दर्शन आमजन को राहत पहुंचाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है। डीएम की पहल पर विषम परिस्थिति से जूझते हुए अपने पति की न्यूरो सर्जरी कराने वाली एक महिला को जनसहयोग से दो लाख रुपये का चेक सौंप कर उसे राहत पहुंचाने का प्रयत्न किया गया है।
देवरिया खास, बरई टोला वार्ड नंबर 22 निवासी रानी चौरसिया ने जनता दर्शन में दिए आवेदन में बताया कि उनके पति राजेश कुमार चौरसिया दिनांक 9 जून 2023 को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जरी कराई गई जिससे उनके जीवन की रक्षा हो सकी। लेकिन, इलाज की प्रक्रिया में लगभग 7 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। पैसे का इंतजाम नाते-रिश्तेदारों से उधार लेकर किया गया था, जिसे अब वापस चुकाने का दबाव है। हाल ही में डॉक्टर ने उनके पति की रीढ़ की हड्डी से जुड़े एक अन्य अतिआवश्यक ऑपरेशन की सलाह दी है। रानी चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन कराने के लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से सहयोग की गुहार लगाई।
जिलाधिकारी ने आवेदिका द्वारा दिये गए आवेदन के तथ्यों की जांच कराई जिसमें बताई गई स्थिति की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने जनपद के प्रबुद्धजनों से सहयोग का अनुरोध किया जिसके फलस्वरूप आज रानी चौरसिया को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। डीएम ने उनकी पात्रता की जांच कर अंत्योदय कार्ड बनाने एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने रानी चौरसिया को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कपड़ों की स्ट्रेचिंग का कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago