अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोक हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में मादक एवं नशीले पदार्थ के प्रयोग को रोकने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री को रोकने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि निदान पोर्टल के माध्यम से ऐसे सभी लोगों की जानकारी मिल जाएगी जिनके विरुद्ध देश के किसी भी हिस्से में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। ऐसे लोगों की विशेष निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर अंतराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए। नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट बढाए जाए। जिलाधिकारी ने ड्रग निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की जांच करने एवं पंजीकृत चिकित्सक के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन पर ही दवा विक्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग दवाओं का प्रयोग नशे के लिए कॉम्बिनेशन ड्रग्स के रूप में कर रहे हैं। प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर जन जागरूकता के संबंध में बैनर लगाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु मुख्यतः विद्यालयों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम संचालित किया जाए। विद्यालयों में नशा मुक्ति शपथ हस्ताक्षर अभियान नुक्कड़ नाटक निबंध प्रतियोगिता कविता आदि आयोजित कर जागरूकता फैलाई जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, जिला आबकारी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर रुद्रेश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

1 hour ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

1 hour ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

2 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago